कोटा। कोटा में फिर एक कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। मृतक भार्गव केशव (17) पिछले दो महीने से कोटा में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। 11वीं का छात्र था। महाराष्ट्र का रहने वाला था।
सुसाइड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। स्टूडेंट नन्दूरबार (महाराष्ट्र) के कामनाथनगर का रहने वाला था।
डीएसपी अमर सिंह ने बताया- स्टूडेंट के राजीव गांधी नगर इलाके के हॉस्टल में रहता था। उसके परिजन भी कोटा आए हुए थे। सुबह 8 बजे उससे मिलने आए थे। मृतक ने परिजनों ने रूम पर अच्छे से बात की। फिर नाश्ता करने नीचे गए। स्टूडेंट रूम पर अकेला था। बेटे के लिए ज्यूस लेकर ऊपर आए। रूम अंदर से लॉक था। हॉस्टल वार्डन को बुलाया। फिर रूम खुला तो बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। करीब 10 बजे पुलिस को इसकी सूचना लगी। उसे निजी हॉस्पिटल ले जा चुके थे।